रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से दर्दनाक खबर सामने आई है। कूल रोड़ पर पुराने ईडी के ऑफिस की पांचवीं मंजिल पर पेंट कर रहा युवक नीचे गिर गया। इस दौरान उसे बचाने के चक्कर में उसका साथी भी नीचे आ गिरे जिसमें से एक युवक की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस


मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले भी दोनों पेंट्स को अस्पताल पहुंचा दिया था लेकिन एक की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पेंट ठेकेदार ने बिना किसी सिक्योरिटी सिस्टम के ही दोनों युवकों को पेंट करने के लिए पांचवीं मंजिल पर चढ़ा रखा था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
Advertisement


