रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): न्यू गुरु अमरदास नगर में सफाई को लेकर हुई क्रेडिट वार विवाद के पुलिस ने वार्ड नंबर एक की कांग्रेस की महिला पार्षद, पार्षद पति नोनी शर्मा समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर में आर्म्स एक्ट और एस.सी एस.टी एक्ट भी लगाया गया है।
यह कारवाई सिमरनजीत सिंह के बयानों पर हुई है। सिमरनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जब सुपर सेक्टर मशीन के विवाद के आप नेता इंद्रजीत सिंह समेत मौके पर गए तो वार्ड नंबर एक की कांग्रेस पार्षद आशु शर्मा, पति नोनी शर्मा, अनमोल कालिया, बंटी समेत एक दर्जन लोगों ने उनसे मारपीट की, उसे जाति अपशब्द कहे, चेनी और लाइसेंसी पिस्छीतौल छीन ली। पुलिस ने पार्षद आशु शर्मा, नोनी शर्मा समेत कुल एक दर्जन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 304, 351 (3), 190, 191, आर्म्स एक्ट और एस.सी एस. टी एक्ट की धारा तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


