रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर स्थित प्रसिद्ध गुलाब देवी अस्पताल में आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। अस्पताल परिसर में कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने अस्पताल द्वारा तैयार किए गए विशेष म्यूजियम का उद्घाटन किया और नर्सिंग कॉलेज से पास-आउट छात्रों को अपने हाथों से सर्टिफिकेट प्रदान किए।
कार्यक्रम में राज्यपाल कटारिया ने कहा कि यह स्थान इतिहास से जुड़ा हुआ है और देश के हर नागरिक के मन में लाला लाजपत राय के प्रति गहरी श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा लाला जी की स्मृति को संजोकर रखना सराहनीय कदम है। म्यूजियम के माध्यम से लोग उनके संघर्ष और योगदान को और गहराई से जान सकेंगे।
Advertisement


