रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स में बैट बनाने वाली फैक्ट्री में वर्कर की रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों को बेटे का एक्सीडेंट होने का कॉल आया था लेकिन जैसे ही वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो बेटे का शव सफेद कपड़े में लिपटा था।
मृतक की पहचान तरुण कुमार के रूप में हुई है। वह 6 माह पहले ही उक्त फैक्ट्री में जॉब पर लगा था। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें शव नहीं दिखाया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तरुण की पेंट गायब थी। रिश्तेदार राजेश भगत ने कहा कि उन्हें एक ऑटो वाले और तरुण साथ काम करने वाले युवक का फोन आया था कि तरुण का एक्सीडेंट हुआ है और उसे सिविल अस्पताल ले गए हैं। जब वह पहुंचे तो तरुण की लाश पड़ी थी। परिजनों ने मांग की है कि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएं।
Advertisement


