रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में Checkmate सिक्योरिटी सर्विस के करीब 50 स्टाफ के सदस्य कंपनी के विरोध में उतर आए हैं। स्टाफ का कहना है कि कंपनी ने उन्हें दिवाली पर बोनस तक नहीं दिया। इतना ही नहीं, 45 दिन बीत जाने के बाद उन्हें सैलरी नहीं दी गई।
जब वह सैलरी मांगते है तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। स्टाफ ने कहा कि वह सभी कंपनी की कैश वैन में तैनात है और ICICI, CANRA, BOB बैंक में कैश डालने का काम करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि पिछले दो साल से उनकी तनख्वाह भी नहीं बढ़ाई गई। समूह स्टाफ सदस्यों ने लेबर कमिशन को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
Advertisement


