रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में कॉलेज की प्रधानगी को हिंसक झड़प हो गई। एक युवक ने दूसरे गुट के स्टूडेंट की छाती में सीधी गोली मार दी, जबकि उस गुट के ही दूसरे स्टूडेंट को कंधे में गोली मारी गई। दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले गुट ने करीब 15 राउंड फायर किए।
कुछ स्टूडेंट एक पेट्रोल पंप के पास खड़े थे, तभी दूसरे गुट से जुड़े कई छात्र कई गाड़ियों में सवार होकर आए। इसके बाद दोनों गुटों के स्टूडेंट के बीच विवाद हो गया। गुस्से में एक गुट के छात्रों ने फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी स्टूडेंट की तलाश में जुटी है। मामला कॉलेज की प्रधानगी के विवाद से जुड़ा हुआ है। उधर, पुलिस से देर शाम गोली चलाने वाले आरोपी की मुठभेड़ हो गई। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी का घायल हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।


