रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हर साल की तरह आने वाले वर्ष में भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म मंदिर दकोहा में प्रभातफेरियों का आयोजन 5 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है जो 15 फरवरी तक निकाली जाएगी।
हर वर्ष सनातन धर्म मंदिर दकोहा में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूम धाम से मनाया जाता हैं। महाशिवरात्रि का पवन पर्व सभी नगर निवासियों की तरफ से मिल जुलकर हर्षौल्लास से मनाया जाता हैं। महाशिवरात्रि में जागो मेहंदी की रस्म दो दिन भंडारे का आयोजन और भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाता है।इस वर्ष भी सभी नगर निवासियों के सहयोग से भोलेनाथ जी के भक्तों द्वारा प्रभातफेरियों की तिथियों के बुकिंग करवा ली गई है।
Advertisement


