रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मास्टर सलीम के पिता एवं सूफी गायक पूरण शाह कोटी का आज निधन हो गया। पूरण शाह कोटी दयोल नगर में रहते थे।
बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार

चल रहे थे और सोमवार को उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। इस दुख की घड़ी में राजनीतिक और पंजाबी फिल्म जगत में शोक की लहर है। इस दुख की घड़ी में कई नामी चेहरे, गायक पूरण शाह कोटी के घर में जुटने शुरू हो गए हैं। पूरण शाह कोटी ने कई दशकों तक सोफी गायकी जिंदा रखी।
Advertisement


