
रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है।
जालंधर के रामामंडी इलाके में गुरु रविदास कॉलोनी में बाजीगर सेल के प्रधान चन्ना संधू के बेटे हरप्रीत उर्फ आशु की उसी के दो दोस्तों ने निर्मम हत्या कर दी। आशु की हत्या तेजधार हथियारों से की गई। बताया जा रहा है कि आशू अपने दोस्त तरन सिंह निवासी परागपुर और एक अज्ञात के साथ उसी के घर में रुके हुए थे। सुबह जब चन्ना बेटे की घर आया तो उसकी खून से लथपथ लाश घर के कमरे में पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही रामा मंडी पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
Advertisement


