रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में युवती का बर्थडे पर अंतिम संस्कार हुआ। शिवसेना नेता की बेटी मुनमुन की कल मौत हो गई थी। वह बाथरूम में नहाने गई थी। जहां गीजर की गैस लीक हो गया। इससे उसका दम घुट गया और वह बेहोश हो गई।
परिजनों को इसका पता तक नहीं चला। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया। घटना से घर में मातम छा गया, जबकि कुछ देर पहले तक उनके घर में उसी बेटी के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि बाथरूम में नहाते समय गीजर की पाइप से गैस लीक हुई। जिससे मुनमुन का दम घुटा और वह बेहोश हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की का किशनपुरा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।


