रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नए साल 2026 में पंजाबियों को 11 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। इस दिन लगातार 3 छुट्टियां होंगी। इस बार 6 त्योहार शुक्रवार और 5 सोमवार को पड़ रहे हैं। जिनमें सेटरडे और संडे मिलाकर लॉन्ग वीकेंड की स्थिति बनेगी।
हालांकि 5 सरकारी छुट्टियां ऐसी हैं, जो संडे को आ रही हैं। सरकारी ऑफिसों में साल के 365 दिनों की जगह 244 दिन ही कामकाज होगा। चंडीगढ़ में सिर्फ 7 ही दिन के लॉन्ग वीकेंड होंगे। यहां भी 244 दिन का ही सरकारी कामकाज होगा। हिमाचल में 2 से 4 दिन तक लगातार छुट्टी के 18 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे।
पंजाब में 2026 का पूरा हॉलिडे कैलेंडर जानिए….
जनवरीः गणतंत्र दिवस 26 जनवरी (सोमवार) को है। ऐसे में 24 जनवरी (शनिवार), 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (सोमवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
मार्च: शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस 23 मार्च (सोमवार) को है। 21 मार्च (शनिवार), 22 मार्च (रविवार) और 23 मार्च (सोमवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
अप्रैल: 3 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे है। 3 अप्रैल के बाद 4 अप्रैल (शनिवार) और 5 अप्रैल (रविवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
जून: कबीर जयंती 29 जून (सोमवार) को है। 27 जून (शनिवार), 28 जून (रविवार) और 29 जून (सोमवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
जुलाई : अगस्तः शहीद ऊधम सिंह जयंती 31 जुलाई (शुक्रवार) को है। 31 जुलाई के बाद 1 अगस्त (शनिवार) और 2 अगस्त (रविवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
सितंबर: जन्माष्टमी 4 सितंबर (शुक्रवार) को है। 4 सितंबर के बाद 5 सितंबर (शनिवार) और 6 सितंबर (रविवार) को लगातार 3 दिन की सरकारी छुट्टी रहेगी।
अक्तूबर: गांधी जयंती 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को है। 2 अक्टूबर के बाद 3 अक्टूबर (शनिवार) और 4 अक्टूबर (रविवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा अक्टूबर में ही वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर (सोमवार) को है। इससे पहले 24 अक्टूबर (शनिवार), 25 अक्टूबर (रविवार) और 20 अक्तूबर मिलाकर लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी।
नवंबर: दिवाली 8 नवंबर (रविवार) को है और विश्वकर्मा डे 9 नवंबर (सोमवार) को है। इससे पहले 7 नवंबर से 9 नवंबर तक लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी। नवंबर महीने में ही करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस 16 नवंबर (सोमवार) को है। इससे पहले 14 नवंबर (शनिवार), 15 नवंबर (रविवार) और 16 नवंबर को मिलाकर लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
दिसंबर: क्रिसमस 25 दिसंबर (शुक्रवार) को है। इसके बाद 26 दिसंबर (शनिवार) और 27 दिसंबर (रविवार) के साथ 28 दिसंबर (सोमवार) को शहीदी सभा की छुट्टी मिलाकर लगातार 4 दिन की छुट्टी रहेगी।


