रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बस्ती बावा खेल में राजन नगर में प्रशासन द्वारा बाबा नाम के तस्कर के घर पर पीला पंज चला दिया। मौके पर नगर निगम और पुलिस अधिकारी फोर्स समेत मौजूद है। तस्कर नरिंदर कुमार उर्फ बाबा को नोटिस भी दिया जा चुका है, आरोप है कि बाबा ने अवैध ढंग और ड्रग की कमाई से घर बनाया था।
एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने कहा कि उन्हें नगर निगम की टीम द्वारा पत्र जारी किया गया था, जिसमें नरिंदर कुमार उर्फ बाबा के घर पर पीला पंजा चलाने को लेकर कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी जिसको लेकर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है। नरिंदर कुमार उर्फ बाबा पर तस्करी सहित अलग-अलग मामलों में 14 एफआईआर दर्ज है।

Advertisement


