रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पहुंचने से पहले बदमाशों ने सुधीर स्वीट्स पर फ़ायरिंग कर दी। सीएम मान कल नहीं जालंधर थे जबकि आज भी उन्होंने जालंधर का दौरा करना है।
घटना फगवाड़ा होशियारपुर रोड़ की है जहां बदमाशों ने सुधीर स्वीट्स पर आठ से दस फायर किए। गोलिया चलाने की वजह फिरौती बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिस दौरान फायरिंग हुई तब स्वीट शॉप 15 मिंट पहले ही खुली
थी। गोलिया चलने के बाद इलाके में अफ़रातफ़री मच गई। लोगों में दहशत का माहौल है।
Advertisement


