रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर में मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
घटना जालंधर के धोगड़ी गांव की है। मक्खन थापर ने बताया कि करीब आधा दर्जन हमलावरों ने उसके भांजे विनय के घर हमला करते हुए उसे तेजधार हथियार मारे और बाद में उस पर फायरिंग कर दी। बचाव रहा कि विनय को गोली नहीं लगी। जैसे लोगों की भीड़ जुटी तो हमलावर फरार हो गए। फिलहाल थाना आदमपुर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement


