रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में रविवार को भी कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के कारण जालंधर समेत फगवाड़ा और बठिंडा में बड़े सड़क हादसे हुए। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल है। पुलिस ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पहला हादसा जालंधर-भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक के पास घनी धुंध के कारण हुआ। यहां ट्रक और संगत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों वाहन सर्विस लाइन पर पलट गए, जिससे कुछ देर यातायात बाधित रहा। सड़क सुरक्षा फोर्स ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को क्रेन से हटवाया। इसके अलावा जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर धुंध के कारण 6 गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गई। इनमें वाहनों का काफी नुकसान, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। उधर, बठिंडा के मौड़ मंडी में PRTC बस गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई। इससे बस में सवार करीब 35 सवारियां घायल हो गईं। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया।


