रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर से सांसद और पूर्व सीएम चरनजीत चन्नी के खास कांग्रेसी नेता मनु वडिंग का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह 4 बजे के करीब उनको साइलेंट अटैक आया। परिवार उनको लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर कर दिया। 48 साल के मनु वडिंग जिम लवर और मोटिवेटर थे। अकसर युवाओं को जिम करने के प्रति जागरूक करते रहे थे।
अपने फिटनेस को लेकर मनु वडिंग अवेयर रहते थे। निधन से एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए युवाओं को फिटनेस के लिए मोटिवेट किया था। वडिंग राजनीति में सक्रिय होने के साथ ही रियल एस्टेट कारोबारी थे। उनके पास पंजाब कांग्रेस के महासचिव का पद था।
Advertisement


