रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची का नाम निहारिका थी जिसकी हत्या बेहद दर्दनाक तरीके से हुई।
जालंधर के दूरदर्शन एंक्लेव में एक पिता ने ही अपनी पांच साल की बेटी निहारिका की गला घोंट कर हत्या कर दी। दरअसल बच्ची लगातार रो रही थी जबकि पास बैठा उसका पिता शराब पी रहा था। बच्ची के चुप न होने पर पिता ने पहले तो बच्ची को पीटा और बाद में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हत्यारा पिता मूल रूप से छत्तीसगढ़ का है जो जालंधर के दूरदर्शन एंक्लेव में परिवार समेत किराए पर रहता है। पुलिस ने आरोपी पिता अरविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे पिता का डेढ़ साल का बेटा भी है।
Advertisement


