रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां की अदालत ने 2017 के एक केस में कैबिनेट मंत्री, मेयर, पूर्व विधायक और बीजेपी नेता को बरी कर दिया है।
जानकारी अनुसार 2017 में बस्ती बावा खेल थाना के बाहर उक्त नेताओं ने धरना लगाया था। तब नगर निगम के चुनाव चल रहे थे। उस समय रवि महेंद्र के वार्ड को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल में धरना लगा दिया था। उस समय पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। इन नेताओं में अब के पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जालंधर के मेयर वनीत धीर, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, बीजेपी नेता अमित तनेजा, रोबिन सांपला, रवि महेंद्रू , सौरभ सेठ, प्रदीप खुल्लर, रमेश शर्मा, समेत अन्य नेताओं को नामजद किया गया था। आज जालंधर की माननीय अदालत ने सभी को बरी कर दिया है।
Advertisement


