रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। लक्की ओबेरॉय को चार के करीब गोलियां लगी है।

इस वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है। फिलहाल हत्या की जिम्मेदारी अभी किसी गैंग द्वारा नहीं ली गई है। बता दें कि लक्की ओबेरॉय की पत्नी निगम चुनाव लड़ी थी लेकिन वह जीत नहीं पाई थी। हालांकि लक्की ओबेरॉय आप के कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर के करीबी थे।
Advertisement


