रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोगा में दिनदहाड़े 2 दोस्तों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों के पैरों में गोलियां लगी है। एक को तीन गोलियां, जबकि दूसरे के पैर में एक गोल लगी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
फायरिंग से जुड़ा एक वीडियो भी ‘निरवैर_सिंह_607’ के नाम से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसमें आरोपी बाइक पर जाते हुए दिख रहे हैं और रास्ते में जा रहे युवकों पर अचानक फायरिंग कर देते हैं। वहीं फायरिंग की बंबीहा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement


