रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में एक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार दो नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई। इसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को
पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
यह भीषण दुर्घटना थाना गोराया के अंतर्गत आने वाले गांव दोसांझ कलां के पास हुई। तीन दिन पहले ही इलाके के तीन दोस्तों की कार टाटा 407 से टकरा गई थी जिसमें टीमों की मौत हो गई थी लेकिन शुक्रवार को इलाके के ही दो युवकों की भी सड़क हादसे में मौत होने के बाद इलाके केलॉग गमगीन है। जानकारी अनुसार एक्टिवा से जा रहे दो नाबालिग दोस्तों की स्प्लेंडर बाइक की दूसरी बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों नाबालिगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। गांव के पंच मनवीर सिंह ने बताया कि एक्टिवा पर सवार होकर 15 वर्षीय समर पुत्र धीरज और 16 वर्षीय बिक्रम पुत्र शमशेर सिंह फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। समर 8वीं और बिक्रम 11वीं कक्षा का छात्र था।


