रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के बठिंडा में मां ने अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने दोनों को 15 दिन के अंदर जहर देकर मार दिया।

करीब 15 दिन पहले 12 साल की लड़की की में मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बीती (शुक्रवार) रात उसी लड़की के आठ वर्षीय छोटे भाई की भी मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों को मृतक बच्चों की मां पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जांच में पाया कि मां ने ही दोनों को चूहे मार दवाई देकर मारा था। पुलिस ने मां और उसका साथ देने वाली बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement


