पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। जालंधर पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर नरेंद्र उर्फ आकाश नवाशहरियां का फोल्डीवाल में एनकाउंटर किया है।
आकाश अपनी बाइक पर जा रहा था कि पहले से ट्रेप लगा कर खड़ी सीआईए स्टाफ की टीम ने आकाश को रुकने का इशारा किया लेकिन आकाश ने पुलिस फोर्स पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कारवाई करते हुए आकाश की तंग पर गोली मार कर उसे काबू कर लिया। इस बीच करीब आधा दर्जन के करीब गोलियां चली। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही सीपी धनप्रीत कौर और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आकाश ने कौशल चौधरी के कहने पर लुधियाना में महंगी कारों के शोरूम पर फायरिंग की थी और कौशल चौधरी के नाम की पर्ची भी फेंकी थी। उसके खिलाफ हत्या का भी कैसे दर्ज है। पुलिस की माने तो आकाश जालंधर में वारदात की फिराक में घूम रहा था।
Advertisement


