रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): किशनपुरा के नजदीक पृथ्वी नगर में मंगलवार शाम एक विवाहिता ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। 32 साल की एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना रामा मंडी के एएसआई मनजिंदर सिंह ने महिला पुलिस की मदद से मृतक महिला का शव पंखे से उतार कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान मनप्रीत कौर प्रीति के रूप में हुई है। महिला के चाचा जरनैल सिंह एवं मायके परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रीति की मौत के लिए उसके पति प्रदीप सिंह हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह को जिम्मेदार ठहराया है, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई करने के बाद मृतका का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रीति अपने पीछे एक छे साल का बेटा भी छोड़ गई है। आरोपी पति हैप्पी किसी फैक्ट्री में काम करता है।


