रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जीएसटी विभाग की रेड दौरान दस्तावेज लेकर भागने, अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने और बंधक बनाने पर थाना सात में कांग्रेसी नेता रहे मेजर सिंह समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मेजर सिंह और उसके साथियों पर गैर जमानती धाराओं अधीन केस दर्ज किया गया है।
यह केस जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत कुमार के बयानों पर दर्ज किया गया। ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत कुमार ने बताया कि गत दिवस उन्होंने अपने टीम समेत पीपीआर मार्किट में मेजर रियल एस्टेट में रेड की थी। अभी उनके ऑफिसर्स जांच कर ही रहे थे कि मेजर सिंह और उसके साथी दस्तावेजों की फाइल्स और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बाकी के साथियों ने जीएसटी विभाग के ऑफिसर्स साथ बदतमीजी की और उन्हें बंधक बना कर रखा। जीएसटी विभाग को शिकायत मिली थी कि मेजर रियल एस्टेट के मालिक अवैध इमारतों और कॉलोनियों का निर्माण कर रहे है और साथ ही साथ जीएसटी की चोरी कर रहे हैं। ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत कुमार की शिकायत पर थाना सात की पुलिस ने मेजर सिंह समेत इंद्रजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और चार अज्ञात लोगों खिलाफ धारा 132, 218,221,222,224,270,351 बीएनएस अधीन केस दर्ज कर लिया है। इस केस में मेजर सिंह और उसके साथियों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। फिलहाल मेजर सिंह अपने साथियों समेत फरार हैं।


