रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर के संतोखपुरा में बीती देर रात करीब डेढ़ बजे बाइक पर आए बदमाशों ने मोगा में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर यशपाल के घर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पहले गाड़ी और फिर घर की तरफ करीब आठ गोलियां चलाई और फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुन कर इलाके के लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। सूत्रों का दावा है कि यह फायरिंग फरौती की लिए चलाई गई।
Advertisement


