रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में लगातार दूसरे दिन अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है।
शनिवार रात मोता सिंह नगर में वरदान अस्पताल के बाहर यह फायरिंग हुई। करीब चार रौंद गोलियां चलाई गई। गोलियां गेट और दीवारों पर लगी। सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। फायरिंग करने के कारण सामने नहीं आए है। डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement


