रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बस्ती शेख कोट मोहल्ला में मंगलवार शाम गौतम नामक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि मकान मालिक द्वारा चोरी के झूठे आरोप लगाकर 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर गौतम ने यह कदम उठाया।
पुलिस द्वारा मकान मालिक के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज न किए जाने से नाराज परिजनों ने बुधवार को श्री गुरु रविदास चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण इलाके में लंबा जाम लग गया। परिजनों ने मांग की कि जब तक मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। काफी समय तक चले धरने के बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ थाना 5 में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
Advertisement


