

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर में पैसों के लेनदेन में एक प्रवासी की गोलियां मार कर हत्या कर दी।
घटना जालंधर के अधीन आते गोराया की है। यहां जमींदार और उसके पास काम करने वाले प्रवासी मनोज की जमींदार जसप्रीत जस्सा के साथ बहस हो गई। इसी दौरान मनोज ने जस्सा पर रॉड से हमला कर दिया जबकि जस्सा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से तीन फायर कर दिए। दो गोलियां प्रवासी मनोज को लगी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गोराया पुलिस ने जस्सा को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement


