रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर जा रहे एक युवक को जब सोशल वर्कर ने रोका, तो उसने लुधियाना में तैनात अपने एसीपी मामा की धौंस दिखाने की कोशिश की। युवक ने तुरंत जेब से फोन निकाला और सामने वाले को थमा दिया।
फोन पर बात करने वाले ने खुद को लुधियाना में तैनात एसीपी बताया और कहा कि वह पहले जालंधर में एसएचओ रह चुके हैं। इस पर बाइक रोकने वाले समाजसेवक मनदीप सिंह दोसांझ ने कहा कि बाइक पर न तो नंबर प्लेट है और न ही कोई डॉक्यूमेंट दिखाया गया है। इस पर फोन पर बात कर रहे एसीपी ने कहा कि यह गलत है और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस से कहकर उसका चालान कटवाया जाए। पुलिस खुद वैरिफिकेशन कर अपना काम कर लेगी। यह मामला रविवार सुबह करीब 10 बजे सोढल रोड का है। उस समय सोशल वर्कर वहां लोगों को जागरूक करने के लिए कैंपेन चला रहे थे। समाजसेवक मनदीप सिंह दोसांझ ने बताया कि चेतावनी देकर युवक को छोड़ दिया गया।


