रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू
को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से धमकी भरी ईमेल भेजी गई है। इसमें APJ, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित, सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल समेत एक अन्य स्कूल को धमकी भरी मेल मिली है।
मेल में जालंधर जिले में लगे सभी अंबेडकर स्टैच्यू को भी हटाने की चेतावनी दी गई है। मेल भेजने वाले ने लिखा है कि इसके लिए 14 अप्रैल का समय दिया जा रहा है। इस समय तक स्टैच्यू नहीं हटाए गए तो सब कुछ बम से खत्म कर दिया जाएगा। धमकी भरी मेल मिलने के बाद स्कूलों ने पुलिस को जानकारी दी। APJ और डिप्स स्कूल समेत जिन जिन जगहों को धमकी दी गई वहां पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
Advertisement


