रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): किशनपुरा इलाके के रहने वाले और NRI ने अपने घर को अमेरिका का रंग दिया है। अमेरिका में रह रहे और कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने घर की चौथी मंजिल पर स्टेच्यू आफ लिबर्टी बनवाया है। उसका कहना है कि इसका आइडिया तब आया जब वह अमेरिका में थे।
वहां पर देखा कि लोगो में स्टेच्यू आफ लिबर्टी के साथ फोटोग्राफी का बहुत शौक है। इसलिए सोचा कि जब जालंधर में अपनी कोठी बनाएं तो उसकी छत पर स्टेच्यू ऑफ अमेरिका बनवाएगा ताकि पंजाब में भी लोग इसके साथ फोटो खिंचवा सकें। स्टेच्यू बनवाने वाले गुरजीत सिंह मठारू का कहना है कि जब से लोग उनकी कोठी पर स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी देख रहे हैं, मेरे पास आ रहे हैं और पूछ रहे हैं कि कहां से बनवाया है। इसके अलावा यहां आने वाले लोग फोटो खिंचकर भी ले जा रहे हैं। कई लोग सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
Advertisement


