रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर स्थित पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह फाजिल्का पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर एक प्राइवेट स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई जलालाबाद में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले (FIR) के सिलसिले में की गई है। पुलिस टीम सुबह करीब 5 बजे स्कूल मालिक के निवास पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ फाजिल्का ले गई। इस ऑपरेशन की जानकारी स्थानीय जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को पहले ही दे दी गई थी।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई फाजिल्का जिले के जलालाबाद में दर्ज एक एफआईआर (FIR) से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि स्कूल मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। इसी मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी या हिरासत की यह कार्रवाई की है।
Advertisement


