रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मॉडल टाउन में स्थित OM’S MUSIC MANTRA नाम की मोबाइल शॉप से खरीदा ब्रैंड न्यू आईफोन 17 खराब निकला है। खरीददार ने इस बारे जब दुकान के मालिक से बात की तो काफी दि
न टालमटोल करने के बाद मालिक ने मोबाइल बदलने से इनकार कर दिया जिसके बाद खरीददार ने थाना मॉडल टाउन की पुलिस को शिकायत दी।
विशाल अग्रवाल निवासी न्यू राजा गार्डन एक्सटेंशन ने बताया कि 20 मार्च को उसने मॉडल टाउन स्थित OM’S MUSIC MANTRA से आईफोन 82,900 रुपए में खरीदा था। जैसे ही घर जाकर उसने बॉक्स खोल कर आईफोन में सिम कार्ड डाला तो मोबाइल के नेटवर्क नहीं आए। उसने OM’S MUSIC MANTRA के मालिक से संपर्क किया तो उसने सिम बदलने की सलाह दी। विशाल ने कहा कि सिम कार्ड बदलने के बाद भी नेटवर्क नहीं आया तो वह दोबारा OM’S MUSIC MANTRA के मालिक के पास गया जिसने उसे एप्पल मोबाइल के सर्विस सेंटर भेज दिया। आरोप है कि सर्विस सेंटर वालों ने उसे लिख कर दिया कि मोबाइल का मदरबोर्ड खराब है। वह दोबारा OM’S MUSIC MANTRA के मालिक के पास आया जिसने फिर मोबाइल बदलने से बिल्कुल इनकार कर दिया। इस बारे विशाल अग्रवाल ने थाना मॉडल टाउन की पुलिस को लिखित शिकायत दी है और अपील की है कि कोई भी OM’S MUSIC MANTRA से किसी प्रकार का कोई सामान न ले ताकि लोग ठगी से बच सके। उधर इस मामले को लेकर OM’S MUSIC MANTRA के मालिक का कोई पक्ष नहीं आया है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो वह भी पाठकों तक पहुंचाया जाएगा।


