रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): रोजाना मेल न्यूज में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे की खबर चलने के बाद और एसीपी मॉडल टाउन के एक्शन के बाद गढ़ा इलाके में सभी स्पा सेंटर बंद हो गए हैं। पुलिस ने ताज मार्किट के सामने क्रिस्टल और गैलेक्सी स्पा सेंटर में भी रेड भी की थी जिसके चलते इसका असर पड़ा कि थाना सात के इलाके में सभी स्पा सेंटरों को ताले लगा दिए गए।
हालांकि मॉडल टाउन इलाके में अभी स्पा सेंटरों की आड़ में देशी और विदेशी लड़कियों से मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इन स्पा सेंटरों में रेड कोरल, स्पा वर्ल्ड, स्पा डे, स्वास्तिक स्पा, रोमा स्पा, पाइन ट्री, ला वेला स्पा आदि शामिल है। हैरानी की बात है कि कुछ स्पा तो थाना मॉडल टाउन के बेहद करीब है। यहां बता दें कि अगर कोई अधिकारी एक्शन लेना भी चाहे तो थाने लेवल से सूचना लीक हो जाती है और स्पा सेंटर के मालिक अलर्ट हो जाते हैं। जल्द ही मॉडल टाउन इलाके में चल रहे स्पा सेंटरों की और असलियत सामने लाई जाएगी।


