रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गुरसंत नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती ने युवक की शराब पीने की लत और हिंसक व्यवहार के कारण उससे शादी करने से मना कर दिया था, जिससे बौखलाकर युवक ने देर रात उनके घर के बाहर ईंटों से हमला किया और बीच-बचाव करने आई मां के साथ मारपीट की। मोहल्ला निवासियों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देता हुआ मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी है। पहले वह एक दुकान में काम करता था।
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी बंटी, जो जीरो नंबर गली का रहने वाला है, वो पिछले 2 साल से बातचीत करती थी। हालांकि, युवक का व्यवहार शुरू से ही हिंसक था। युवक ने पहले भी युवती पर हाथ उठाया था। युवती ने उसे स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर वह शराब पीना और लड़ाई-झगड़ा करना छोड़कर खुद को सुधार लेगा, तभी वह उससे आगे बात करेगी


