रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से चोरी की अजीब वारदात सामने आई है। चोरों ने तारा सिंह एवेन्यू में बंद पड़े घर में घुस कर चिकन बना कर खाया। फिर चाय पी और अलमारी तोड़ कर दस हजार रुपए व दो सि


लेंडर चुरा लिए।
इतना ही नहीं, जिन बर्तनों में चोरों ने चिकन बनाया और खाया उन सभी बर्तनों को वह धो कर गए। चोर इस घर में दो दिन तक रहे। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें चोर छत के रास्ते से घर में घुसते नजर आ रहे है। परिवार ने बताया कि वह डेढ़ से खरड़ में रह रहे हैं। पड़ोसी की सूचना के बाद वह घर लौटे तो चोरी का पता लगा। परिवार ने कहा कि चोरों ने उनके घर को पक्का अड्डा बना लिया था और दो दिन तक रहे। यहीं पर उन्होंने चिकन बना कर खाया और चाय पीते रहे। आरोपी घर से दस हजार रुपए, दो सिलेंडर, बिजली की तारें, बाथरूम की टोटियां और दीवार पर लगी पेंटिंग चुरा ले गए। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को शिकायत दी गई है।


