रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के चुनमुन चौक पर बीती रात बड़ा हादसा हुआ। चुनकुन चौक पर दो कारों की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। दोनों गाड़िया इस दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एक गाड़ी में सवार दो महिलाएं गाड़ी में फंस गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों महिलाएं गाड़ी के फ्रंट शीशे पर जाकर टकराई और घायल हो गई। हैरानी की बात है कि राहगीर महिलाओं को बचाने की जगह नजदीक खड़े होकर वीडियो बनाने लगे और मदद के लिए हाथ ही नहीं बढ़ाए। इसी दौरान भार्गव कैंप के दो पुलिस कर्मी दिनेश भट्टी और करनबीर सिंह जब खाना खाकर लौट रहे थे वह हादसा देख रुक गए। दोनों पुलिस कर्मियों ने अपनी गाड़ी रोक महिलाओं की गाड़ी के दरवाजे तोड़मरोड़ कर दोनों को बाहर निकाला और अपनी गाड़ी में डाल तुरंत ग्लोबल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस कर्मियों ने ही महिलाओं के मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गए। हादसा किस की गलती से हुआ इसकी अभी जांच की जा रही है।


