रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एक गैस एजेंसी को ब्लैकमेल करने के आरोप में युवा सवेरा नाम के पेज एडमिन एवं स्वयं घोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना खिलाफ थाना आठ की पुलिस ने गैर जमानती धाराओं अधीन केस दर्ज किया है। गुरदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रेड भी करनी शुरू कर दी है लेकिन गुरदीप के सभी मोबाइल नंबर बंद है और वह खुद फरार हो चुका है।
जानकारी अनुसार गुरदीप ने कुछ दिन पहले एक गैस एजेंसी की कुछ वीडियो बनाई थी जिसकी न्यूज बना कर अपने युवा सवेरा पेज पर अपलोड करने की धमकी देकर गुरदीप ने गैस एजेंसी मालिक को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। आरोप है कि उसने एजेंसी की महिला स्टाफ से भी अभद्र भाषा का इस्तमाल किया और जाति सूचक शब्द कह डाले। यह भी आरोप है कि गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना ने गैस एजेंसी मालिक को न्यूज बना कर अपने फेसबुक पेज पर न डालने की शर्त रख कर दो लाख रुपए और पांच हजार रुपए प्रति माह इश्तहार के तौर पर मांगा। इस संबंधी सभी प्रूफ तैयार करके गैस एजेंसी मालिक ने थाना आठ की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना आठ की पुलिस ने गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना समेत पांच अन्य लोगों खिलाफ अलग अलग गैर जमानती धाराओं अधीन केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी गुरदीप की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस उसकी तलाश में लगातार रेड कर रही है।


