रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर से कनाडा में पढ़ाई के लिए गए स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक मॉन्ट्रियल शहर में रहा था था। उसकी पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। कर्ज उठा कर वह बेहतर भविष्य बनाने के लिए कनाडा गया था।
कनाडा में रह रही बहन नवजोत कौर और जीजा ने बताया कि अकाशदीप 2023 में अपना फ्यूचर बनाने का सपना लेकर कनाडा आया था। आकाशदीप की मौत के बाद से वहां के भारतीय समुदाय और पंजाब में उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है। बहन नवजोत कौर का भाई का कपड़ों से भरा सूटकेस देख फूट-फूटकर बुरा हाल है। उसने बताया कि परिवार ने अभी कुछ समय पहले ही आकाशदीप को कपड़े भेजे थे। अभी उसके सूटकेस भी पैक हैं और कपड़ों से टैग तक नहीं उतरे थे कि भाई की मौत की सूचना आई।
7 अप्रैल को घर में आया हार्ट अटैक
बहन ने बताया कि आकाशदीप 7 अप्रैल को रूटीन की तरह कॉलेज गया था। वहां से आने के बाद वह अपने कमरे में आराम कर रहा था कि उसे हार्ट अटैक आ गया। जैसे ही उसके रूममेट को पता चला तो वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
5 हजार डालर के करीब फंड किया एकत्र
बहन ने बताया कि आकाशदीप का संस्कार नहीं किया गया है। उसके शव को भारत लेकर जाने के लिए पैसों की जरूरत है और वह आनइलान फंड जुटा रहे हैं। गो फंडिंग के जरिए भी वह फंड जुटा रहे है। बहन ने अपील करते कहा कि उन्हें मोटा फंड नहीं, जितना कोई कर सकता है उतना बहुत होगा। फिलहाल पांच हजार डॉलर फंड जुटाया जा चुका है।


