रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के क्रिकेटर कृष भगत का आईपीएल में सिलेक्शन हुआ है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। इस बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया के ऑफिशियल हैंडल से दी है। टीम के स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जालंधर के उभरते हुए खिलाड़ी कृष भगत को टीम में शामिल किया गया है।
आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 21 वर्षीय कृष भगत को उनके 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर साइन किया गया है। दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं।
Advertisement


