रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में गोलगप्पे खाने के बाद डिजिटल पेमेंट कर रहे युवक का बाइक सवार लुटेरे मोबाइल लूट कर ले गए। युवक का कहना है कि जैसे ही डिजिटल पेमेंट के लिए उसने जेब से मोबाइल निकाला तो पहले से ही ताक में बैठे बाइक सवार लुटेरे काफी चतुराई से मोबाइल लेकर फरार हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। उधर कुछ लोगों का कहना है कि वारदात करने वाले लुटेरे इलाके के ही है जो इसी तरह मार्किट में खड़े होकर शिकार ढूंढते है और फिर उनके साथ वारदात करके फरार हो जाते है। पुलिस को लुटेरों की पहचान बता दी गई है।
Advertisement


