रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर में आर्मी कैंप के भीतर भी ग्रेनेड अटैक की कोशिश की गई, लेकिन वह दीवार पर टकराकर फट गया।
DGP गौरव यादव ने अमृतसर पहुंचकर ब्लास्ट की जगह का जायजा लिया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि जालंधर में संभव है कि टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया हो। उन्होंने माना कि जालंधर व अमृतसर में IED ब्लास्ट हुए। इसमें पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों का हाथ है। ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी की वजह से धमाके कराए गए हो सकते हैं। वहीं, श्री आनंदपुर साहिब से शुक्राना यात्रा के दौरान पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि ये ब्लास्ट भाजपा के इलेक्शन की तैयारी हैं। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। यह भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। इस मामले में अब जांच में NIA भी शामिल हो गई है। ब्लास्ट की जिम्मेदारी ने पोस्ट डाल कर KLA (खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने लो है।
एक्टिवा ब्लास्ट मामले में पहुंची CFSL टीम, लिए सैंपल
बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने देर रात एक्टिवा पर धमाका मामले में CFSL टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। CFSL टीम द्वारा घटना स्थल से सैंपल लिए गए और मामले की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, एक आतंकी पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॅलीथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है।


