रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से गैंगरेप की खबर सामने आई है। जालंधर में तीन लोगों ने पति के साथ सब्जी खरीदने आई महिला को किडनैप कर लिया और गाड़ी में डाल फरार हो गए। इसके बाद तीनों ने बारी बारी चलती गाड़ी में महिला से गैंगरेप किया और फिर उसे सुनसान इलाके में छोड़ फरार हो हुए।
घटना 28 अप्रेल की है। महिला देर शाम अपने पति के साथ लम्मा पिंड के पास सब्जी खरीदने आई थी। पति सब्जी खरीदने चला गया जबकि महिला बाहर ही थी। इसी बीच कार सवार तीन युवकों ने महिला को किडनैप करके गाड़ी में डाल लिया और अंधेरा होने के चलते चलती गाड़ी में उसके साथ गैंग रेप किया। महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसे सुनसान इलाके में छोड़ कर आरोपी भाग गए। महिला ने घर जाकर आपबीती सुनाई तो तुरंत थाना आठ की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी भी बरामद कर ली है जिसमें गैंगरेप हुआ था।



