
रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर शहर की पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। चारों से आठ पिस्टल और गोलियां बरामद हुई है। जांच में पता लगा कि चार में तीन शूटर्स के खिलाफ पहले भी अपराधिक केस दर्ज है जबकि एक शूटर के खिलाफ तो दस केस दर्ज है।

डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज को इनपुट मिले थे कि जालंधर में गोल्डी बराड़ के चार शूटर एक्टिव है जो बराड़ के कहने पर हत्या, फरौती, फायरिंग जैसे अपराध को अंजाम देते है। सीआईए स्टाफ ने तुरंत एक्शन लेते हुए अर्बन स्टेट फेस टू में ट्रेप लगा कर स्विफ्ट कार को घेर कर रुकवाया। इससे पहले बदमाश कोई हलचल करें पुलिस ने उन्हें गन प्वाइंट पर लिया और आत्मसमर्पण करने को कहा। चारों आरोपियों ने हथियार डाल दिए जिसके बार आरोपियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनसे कुल आठ पिस्टल और 45 गोलियां मिली। आरोपियों की पहचान सुखवंत सिंह उर्फ सुक्खा सेखों पुत्र रेशम सिंह निवासी धीरपुर करतारपुर, जुगराज सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी धीरपुर करतारपुर, गुरप्रीत सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी लोहियां और नीरज पुत्र सेवा सिंह निवासी बाजीगर मोहल्ला रामामंडी जालंधर के रूप में हुई है। जांच में पता लगा कि सुक्खा सेखों खिलाफ पहले से ही दस केस दर्ज है, जुगराज खिलाफ चार और गुरप्रीत खिलाफ भी चार केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


