रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): श्री सनातन धर्म मंदिर दकोहा में शनि जयंती बहुत ही श्रद्धा उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए और भगवान शनिदेव जी का आशीर्वाद लिया।

इस शुभ अवसर पर पंडित दीनदयाल जी द्वारा पूजा की गई और उसके उपरांत हवन यज्ञ किया गया। जयकारों और मंत्रोचारण से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। हवन यज्ञ के बाद कई प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया। इस शुभ अवसर पर मुकेश मेहता, सुशील शर्मा, अरविंदर कुमार(पिंका), रिंकू, राजिंदर कुमार, दर्शन सभरवाल, तजिंदर पाल शर्मा, मनी शर्मा, प्रदीप चोपड़ा, बालकिशन, प्रमोद शर्मा, गौरव शर्मा, नैतिक, काका शर्मा, राजेश शर्मा, गौरव मुखेजा, अंकित शर्मा और स्त्री सतसंग भजन मंडली के सभी सदस्य आदि मौजूद रहे।
Advertisement


