रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गदईपुर में मुर्गी फार्म के पास एक युवक की डेड बॉडी मिली है। युवक की हत्या की गई है। लोगों ने डेडबॉडी देख तुरंत थाना-8 पुलिस को फोन किया तो जवान मौके पर पहुंचे। डेडबॉडी के पास ही युवक की बाइक मिली जिसका नंबर पीबी-08-FS 3587 है।
मृतक की उम्र 35 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस युवक के खिलाफ तीन के करीब आपराधिक केस दर्ज हैं। एसीपी नार्थ अशोक मीणा समेत थाना आठ और थाना एक की पुलिस मौके पर है। शव को उठा कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। मृतक के शरीर पर कई अंगों पर चोटों के निशान है और उसके कपड़े भी फटे हुए है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement


