रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जिसको राखे साइयां मार सके न कोई कहावत आज जालंधर में सच हो गई। जालंधर के एबीडी मॉल के बाहर एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। व्यक्ति की सांसे भी रुक गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना नई बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जैसे ही उस व्यक्ति को मृत समझ कर अस्पताल ले जाने लगा तो एक राहगीर भगवान बन कर आया और उस व्यक्ति को सीपीआर देने लगा।
लगातार सीपीआर देने से उस व्यक्ति की सांसे चलने लगी। जिस व्यक्ति को मरा हुआ समझा गया उसकी सांसे चली तो तुरंत व्यक्ति को पानी पिलाया गया और आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उक्त व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।
Advertisement


