रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): इस समय पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हल्के के इंचार्ज दिनेश ढल्ल को हटा कर मेयर विनीत धीर को नॉर्थ हल्के का इंचार्ज बनाया है।

इससे पहले ही दिनेश ढल्ल को लेकर चर्चा चल रही थी लेकिन मंगलवार को पार्टी ने चर्चा पर लगाम लगा कर विनीत धीर को दिनेश ढल्ल की जगह बिठा दिया है। हालांकि दिनेश ढल्ल की नॉर्थ हल्के में काफी पकड़ होने के बावजूद ऐसा आदेश जारी होना कहीं कहीं सुर्खियां बटोर रहा है। आने वाले समय में क्लियर होगा कि यह फैसला पार्टी के हित में जाता है या फिर इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ेगा।
Advertisement


