रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जीरकपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने अपनी पत्नी के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सीए राजीव बाली का शव पंजाब के राजपुरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ था, वहीं, उसकी पत्नी नीरजा बाली का शव 80 किलोमीटर दूर कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर के पास सरस्वती फीडर नहर से मिला।
पंजाब पुलिस को भाखड़ा नहर किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिसमें 4 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ था। मोबाइल फोन के जरिए पता चला कि कार राजीव की है जो अपनी पत्नी नीरजा के साथ 21 जुलाई को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद पंजाब पुलिस भाखड़ा नहर में दोनों की तलाश की। राजीव का शव तो राजपुरा के पास मिल गया, लेकिन नीरजा का पता नहीं चल सका था। अब नीरजा का शव भी बरामद हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले कुछ समय से फाइनेंशियल दबाव में थे। फिलहाल, कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।


